मुंबई लोकल ट्रेन में युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर धक्का दिया; ट्रेन के नीचे आने से हाथ कटा, सिर में 16 टांके आए

Nov 12, 2026 - 15:54
0 0
मुंबई लोकल ट्रेन में युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर धक्का दिया; ट्रेन के नीचे आने से हाथ कटा, सिर में 16 टांके आए
मुंबई की लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करने पर 20 साल की युवती को आरोपी ने नायगांव स्टेशन के पास धक्का दे दिया। हादसे में युवती का बायां हाथ कोहनी के पास से कट गया, जबकि सिर में 16 टांके आए हैं। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र हिरमुखे को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 4 नवंबर की है। युवती गोरेगांव से नायगांव जा रही थी। आरोप है कि सफर के दौरान जितेंद्र ने उसके साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर दोनों के बीच विवाद हुआ। पीड़ित बोली- मेरी जिंदगी खराब हो गई, मुझे न्याय चाहिए मैंने गोरेगांव से ट्रेन पकड़ी थी। मुझे नायगांव जाना था। नायगांव स्टेशन आना था। वे लोग मुझे बैड टच कर रहे थे। मेरा उन लोगों से झगड़ा हो गया तो मैं नीचे उतर गई। वे लोग मुझे बैड टच किए जा रहे थे। मैंने उनसे कहा कि आपके घर में मां-बहन नहीं है क्या? फिर भी वे लोग मुझे बैड टच किए जा रहे थे। उन्होंने भी मुझे गाली दी, चप्पल मारी, फिर उन्होंने मुझे धक्का दे दिया। मेरी पूरी जिंदगी खराब हो गई। मेरे घर में सब कुछ मैं ही संभालती थी। मुझे बस न्याय चाहिए। परिवार ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल परिवार ने सवाल उठाया कि आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश से जुड़ी धारा 109 क्यों नहीं लगाई गई? इसके बाद MNS पदाधिकारियों ने रेलवे पुलिस के सीनियर इंस्पेक्टर से मुलाकात की। पुलिस ने जांच के आधार पर जरूरी धाराएं जोड़ने का आश्वासन दिया है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 74, 117 और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User