जमीनी लालच में जीजा की गला दबाकर हत्या, शव तालाब में फेंका शाकिब हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, चार लोग गिरफ्तार

जमीनी लालच में जीजा की गला दबाकर हत्या, शव तालाब में फेंका शाकिब हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, चार लोग गिरफ्तार

Aug 08, 2026 - 21:34
0 0

भारत भूषण मिश्रा पत्रकार सुल्तानपुर

सुलतानपुर। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के ग्राम लोलेपुर चौहानी में 2 अगस्त 2026 को हुई मो. शाकिब की हत्या का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, जमीन के लालच में मृतक के सालों ने मिलकर अपने जीजा की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को तालाब में फेंक दिया।

घटना के बाद हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम के निर्देश पर चार पुलिस टीमों का गठन किया गया था। गठित टीमों ने लगातार प्रयास करते हुए घटना से जुड़े साक्ष्यों और तथ्यों की पड़ताल की, जिसके बाद हत्याकांड का खुलासा करते हुए चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जमीन को लेकर लालच के चलते आरोपियों ने अपने जीजा मो. शाकिब की हत्या की साजिश रची। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को तालाब में फेंक दिया गया।

पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हत्याकांड के संबंध में पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम द्वारा घटना के खुलासे एवं पुलिस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बाइट भी जारी की गई है।

पुलिस की चार टीमों द्वारा किए गए अथक प्रयास के बाद हुए इस खुलासे को हत्याकांड की जांच में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User