सीतापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सर्राफा व्यापारी से लूट का 72 घंटे में खुलासा, दो इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Nov 10, 2026 - 14:54
0 0

संदीप पाण्डेय 

सीतापुर। जिले में सर्राफा व्यापारी से हुई लूट की घटना का सीतापुर पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25-25 हजार रुपये के दो इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए सोने के आभूषण, नकदी, वारदात में इस्तेमाल की गई अपाचे बाइक और अवैध असलहे व कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 25 ग्राम सोने के आभूषण और 31 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल तथा अवैध असलहे और कारतूस भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिए हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में थाना संदना पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से की। पुलिस टीम ने घटना के बाद से ही आरोपियों की तलाश में जुटकर साक्ष्य और सुराग जुटाए, जिसके बाद मुठभेड़ के दौरान दोनों इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की इस कार्रवाई को लूट की घटना के खुलासे के साथ अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User