माँ गौरी देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि पर निकली भव्य कलश यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

कलश यात्रा में अभिषेक गुप्ता सपरिवार हुए शामिल 👉मंदिर कमेटी के सदस्य कलश यात्रा में भक्तों की ब्यवस्था का रखते है ध्यान

Oct 11, 2026 - 17:25
0 0
माँ गौरी देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि पर निकली भव्य कलश यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

माँ गौरी देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि पर निकली भव्य कलश यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

👉कलश यात्रा में अभिषेक गुप्ता सपरिवार हुए शामिल

👉मंदिर कमेटी के सदस्य कलश यात्रा में भक्तों की ब्यवस्था का रखते है ध्यान

👉थाना प्रभारी अनिल सिंह यात्रा के दौरान दल बल के साथ रहे मौजूद

खैराबाद (सीतापुर)। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर खैराबाद के मोहल्ला भूलनपुर स्थित माँ गौरी देवी मंदिर में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खैराबाद नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती बेबी अभिषेक गुप्ता एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता ने सपरिवार मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से माता रानी का पूजन-अर्चन किया तथा भव्य कलश यात्रा में सहभागिता कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कलश यात्रा माँ गौरी देवी मंदिर से प्रारंभ होकर खैराबाद नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुरुदयालु आश्रम पहुंची और वहां से पुनः माँ गौरी देवी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

मंदिर परिसर में पहुंचने पर अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता ने श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप फल वितरित किए। इस दौरान उपस्थित भक्तों ने ‘जय माता दी’ के जयघोष के साथ माता रानी के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति प्रकट की।

शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने माता रानी से सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User