टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का 30 की उम्र में निधन:सोते समय आया हार्ट अटैक; मां जगाने पहुंची तो मृत मिले

Nov 02, 2026 - 14:46
Updated: 45 minutes ago
0 0
टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का 30 की उम्र में निधन:सोते समय आया हार्ट अटैक; मां जगाने पहुंची तो मृत मिले

टीवी शो 'बंधन सात जन्मों का' फेम एक्टर अनुज ठाकुर का हार्ट अटैक से 30 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। 30 अक्टूबर की सुबह घर पर नींद में ही उनकी सांसें थम गईं। एक्टर के दोस्त और कास्टिंग डायरेक्टर रूपेश सोनार ने मीडिया से बातचीत में इस खबर की पुष्टि की है। रूपेश के मुताबिक, अनुज रोजाना सुबह 4:30 बजे उठकर वर्कआउट करते थे, लेकिन 30 अक्टूबर को अलार्म बजने के बाद भी वे नहीं उठे। बाद में जब उनकी मां उन्हें जगाने कमरे में पहुंचीं, तब तक अनुज का निधन हो चुका था। सुबह 4:30 बजे बजता था अलार्म, बिस्तर पर अचेत मिले रूपेश सोनार ने अनुज ठाकुर अपनी फिटनेस को लेकर बहुत सतर्क थे। सुबह 4:30 बजे उठकर जॉगिंग और एक्सरसाइज करना उनका रोज का नियम था। 30 अक्टूबर की सुबह भी समय पर अलार्म बजा, लेकिन अनुज बिस्तर से नहीं उठे। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर जब उनकी मां कमरे में गईं, तो वे अचेत पड़े थे और उनकी सांसें बंद थीं। रूपेश को 30 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे एक कॉमन फ्रेंड के जरिए इस घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद वे उनके परिवार से मिलने पहुंचे। 10 दिन पहले हुई थी मुलाकात, वापसी की कर रहे थे तैयारी अनुज ठाकुर को याद करते हुए रूपेश सोनार ने बताया कि निधन से महज 10 दिन पहले ही उनकी अनुज से मुलाकात हुई थी। उस समय अनुज काफी खुश नजर आ रहे थे और दोबारा एक्टिंग में अपनी पारी शुरू करने की तैयारी कर रहे थे। दोनों मिलकर कुछ नए प्रोजेक्ट्स पर भी काम करने की योजना बना रहे थे। रूपेश ने बताया कि उनकी और अनुज की पहली मुलाकात साल 2008 में शो 'बंधन सात जन्मों का' के सेट पर हुई थी, जिसके बाद से वे अनुज को अपने छोटे भाई जैसा मानते थे। 'धूम मचाओ धूम' और 'महिसागर' जैसे शोज से बनाई पहचान अनुज ठाकुर ने अपने करियर में कई चर्चित टेलीविजन धारावाहिकों में काम किया था। उन्हें 'धूम मचाओ धूम', 'बंधन सात जन्मों का', 'बींद बनूंगा घोड़ी चढ़ूंगा' और 'महिसागर' जैसे शोज में निभाए गए किरदारों से पहचान मिली। दर्शकों ने उनके अभिनय को काफी पसंद किया था। कुछ समय के ब्रेक के बाद वे एक बार फिर से स्क्रीन पर लौटने के लिए प्रोजेक्ट्स पर चर्चा कर रहे थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User