तहसील रोड पर सजा मां दुर्गा का दरबार, प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना
तहसील रोड पर सजा मां दुर्गा का दरबार, प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना
तहसील रोड पर सजा मां दुर्गा का दरबार, प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना
गुरप्रीत सिंह सिधौली
सिधौली(सीतापुर) शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन तहसील रोड स्थित मां दुर्गा के सजे दरबार में विधि-विधान के साथ मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। पं. कमल कुमार मिश्र एवं पं. नवनीत शुक्ला ने यजमान देवेश को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन संपन्न कराया। इस दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
तहसील रोड पर श्री दुर्गा सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा समिति द्वारा 29वां दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया जा रहा है। नवरात्र को लेकर समिति की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं। मां दुर्गा के भव्य दरबार में श्रद्धालु पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
आयोजक दिग्विजय शुक्ला ‘मुन्नन’ने बताया कि 29वें दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। नवरात्र के नौ दिनों तक मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)