संपत्ति विवाद में खूनी संघर्ष, पिता की मौत; बेटा गंभीर
दाल मंडी में लाठी-डंडों से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार; तीसरे की तलाश
संपत्ति विवाद में खूनी संघर्ष, पिता की मौत; बेटा गंभीर
दाल मंडी में लाठी-डंडों से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार; तीसरे की तलाश
दीपेन्द्र भदौरिया ब्यूरो चीफ
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के लालबाग मार्केट के पास स्थित दाल मंडी में शनिवार को पारिवारिक संपत्ति के विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। कहासुनी के बाद हुए लाठी-डंडों के हमले में 58 वर्षीय रामकिशन राठौर उर्फ बबलू की मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र अभिषेक राठौर उर्फ छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी विनय कुमार यादव और शहर कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की कार्रवाई शुरू की। वारदात के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेनू और उसकी मां कमलेश को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, तीसरे आरोपी रविंद्र की तलाश में दबिश दी जा रही है।
सीओ सिटी विनय कुमार यादव के मुताबिक, मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच और आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
1
Angry
0
Comments (0)