हुमायूँपुर में क्रिकेट का रोमांच, तीन टीमों ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
हुमायूँपुर में क्रिकेट का रोमांच, तीन टीमों ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
हुमायूँपुर में क्रिकेट का रोमांच, तीन टीमों ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
दीपेन्द्र भदौरिया ब्यूरो चीफ
सीतापुर,हुमायूँपुर। ग्रामीण प्रीमियर लीग में रविवार को खेले गए तीन क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में क्रिकेट का रोमांच देखने को मिला। शानदार प्रदर्शन के दम पर बाउंड्री बॉसेज जमुनापुर, केके इलेवन और आरके स्ट्राइकर ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
टूर्नामेंट के आयोजक एवं हुमायूँपुर के प्रधान तुषार त्रिवेदी ने कमेटी के संरक्षक रघुबर दयाल त्रिवेदी के साथ अतिथियों और दर्शकों को संबोधित किया। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए मैच का शुभारंभ कराया। मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
आयोजकों के मुताबिक, सोमवार को प्रिंस क्लब संदना और अक्सा फाइटर पिसावां के बीच क्वार्टरफाइनल का मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद सेमीफाइनल मैच आयोजित होंगे। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 27 अक्टूबर को खेला जाएगा, जिसको लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है।
मैचों में अंपायर की भूमिका मोनू त्रिवेदी, ललित त्रिवेदी, राधा कृष्ण और सुधीर ने निभाई।
इस अवसर पर शिवभगवान, श्रीराम, अजयपाल, रामकिशोर शुक्ल, शिवशंकर, बाराती सहित कमेटी के सदस्य, ग्रामवासी और क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ग्रामीण प्रीमियर लीग के मुकाबलों के साथ हुमायूँपुर में खेल का माहौल उत्साहपूर्ण बना हुआ है। अब सभी की निगाहें आगामी सेमीफाइनल और 27 अक्टूबर को होने वाले फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)