कुत्ते को बचाने में खाई में पलटी कार, पांच घायल; एंबुलेंस कर्मियों ने बचाई जान
मिश्रिख के हाजीपुर के पास हादसा, दो की हालत गंभीर; महिला का हाथ फ्रैक्चर
कुत्ते को बचाने में खाई में पलटी कार, पांच घायल; एंबुलेंस कर्मियों ने बचाई जान
मिश्रिख के हाजीपुर के पास हादसा, दो की हालत गंभीर; महिला का हाथ फ्रैक्चर
दीपेंद्र भदौरिया, ब्यूरो चीफ
सीतापुर। थाना मिश्रिख क्षेत्र में कल्ली-मछरेहटा मार्ग पर हाजीपुर गांव के पास अचानक सड़क पर आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। इनमें दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि एक महिला का हाथ फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, सीतापुर के कटेली बाग निवासी पवन शुक्ला अपने परिवार के साथ गोंदलामऊ विकासखंड स्थित अपने गांव रामपुरवा से वापस लौट रहे थे। हाजीपुर गांव के पास अचानक सड़क पर एक कुत्ता आ गया। बताया गया कि कार में उनका पालतू कुत्ता भी मौजूद था, जो सड़क पर दूसरे कुत्ते को देखकर आक्रामक हो गया। इसी दौरान कुत्ते को संभालने और सड़क पर आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में कार का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते कार सड़क किनारे खाई में पलट गई और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।
हादसे के दौरान 108 एंबुलेंस संख्या UP32FG2792 के ईएमटी शिशुपाल और पायलट रोहित की नजर दुर्घटनाग्रस्त कार पर पड़ी। दोनों कर्मी एक मरीज को अस्पताल छोड़कर अपने निर्धारित स्थान पर लौट रहे थे। उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछरेहटा पहुंचाया।
हादसे में पवन शुक्ला की पत्नी सरिता के अलावा कृष्णा देवी, अंजली और राघव सहित कुल पांच लोग घायल हुए। घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में एंबुलेंस कर्मियों की तत्परता महत्वपूर्ण रही। घटना के बाद सड़क से गुजर रहे लोगों की भी मौके पर भीड़ जुट गई।
फिलहाल घायलों का उपचार कराया गया। हादसे ने एक बार फिर सड़क पर अचानक सामने आने वाली बाधाओं के दौरान वाहन पर नियंत्रण बनाए रखने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की जरूरत को रेखांकित किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)