टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में सीतापुर कनेक्शन! बेटी की गिरफ्तारी पर फूट-फूटकर रोई मां
मिश्रिख के करमसेपुर गांव की रहने वाली है राधा, मां ने लगाई न्याय की गुहार; बेटे की परवरिश के लिए हरियाणा में करती थी नौकरी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में सीतापुर कनेक्शन! बेटी की गिरफ्तारी पर फूट-फूटकर रोई मां
मिश्रिख के करमसेपुर गांव की रहने वाली है राधा, मां ने लगाई न्याय की गुहार; बेटे की परवरिश के लिए हरियाणा में करती थी नौकरी
दीपेंद्र भदौरिया, ब्यूरो चीफ
सीतापुर,मिश्रित। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में सीतापुर जिले के मिश्रिख क्षेत्र की रहने वाली राधा का नाम सामने आया है। राधा की गिरफ्तारी की खबर से परिवार में चिंता का माहौल है। मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के करमसेपुर गांव की रहने वाली उसकी मां मैना देवी ने बेटी को निर्दोष बताते हुए साजिश के तहत फंसाए जाने का आरोप लगाया है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान मां भावुक हो गईं और न्याय की गुहार लगाई।
परिजनों के मुताबिक, राधा हरियाणा की एक कंपनी में नौकरी करती थी, जहां उसे करीब 13 से 14 हजार रुपये प्रतिमाह मिलते थे। वह कमरे का किराया देने के साथ अपने बेटे की परवरिश और पढ़ाई के लिए भी रुपये भेजती थी। मैना देवी का कहना है कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और बेटी पर लगे गंभीर आरोपों से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं।
मैना देवी ने दावा किया कि नौकरी के दौरान राधा की किसी व्यक्ति से दुश्मनी हो गई थी। परिवार को आशंका है कि इसी विवाद के चलते उसे फंसाया गया है। उन्होंने धमकियां मिलने की बात भी कही, हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मां का कहना है कि उनकी बेटी ऐसा गलत काम नहीं कर सकती।
परिजनों के अनुसार, राधा अप्रैल में अपने भाई की शादी में शामिल होने गांव आई थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। उसने दीपावली पर घर आने और अपने बेटे का दाखिला अच्छे स्कूल में कराने की बात कही थी। राधा की शादी करीब नौ-दस साल पहले हुई थी और उसका एक बेटा है। परिवार के मुताबिक, पिछले दो-तीन वर्षों से उसका ससुराल पक्ष से संपर्क नहीं था।
उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 18 अक्टूबर 2026 को मुंबई में हुई फायरिंग के मामले में राधा और बबीता की गिरफ्तारी की बात सामने आई है। आरोप है कि राधा ट्रेन से पिस्तौल लेकर मुंबई पहुंची थी। कथित हथियार तस्करी नेटवर्क से उसके संबंधों की जांच की जा रही है।
फिलहाल, राधा पर लगे आरोपों और परिवार के दावों की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। मां अपनी बेटी को निर्दोष बताते हुए न्याय की उम्मीद लगाए बैठी हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)