खैराबाद में हाईवे पर दो ट्रकों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

टायर फटने से डीजल टैंक फटा, पास खड़ी दूसरी ट्रक भी चपेट में आई; फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Aug 08, 2026 - 17:10
0 0
खैराबाद में हाईवे पर दो ट्रकों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

खैराबाद में हाईवे पर दो ट्रकों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

टायर फटने से डीजल टैंक फटा, पास खड़ी दूसरी ट्रक भी चपेट में आई; फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

दीपेन्द्र भदौरिया ब्यूरो चीफ 

सीतापुर। खैराबाद क्षेत्र में लखनऊ-बरेली नेशनल हाईवे पर शनिवार को मिडवे होटल के पास बड़ा हादसा हो गया। चलती ट्रक का अचानक पहिया फटने से डीजल टैंक फट गया और ट्रक में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास में खड़ी दूसरी ट्रक भी आग की चपेट में आ गई।

दो ट्रकों में आग लगते ही हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तेज लपटों के कारण सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते ही खैराबाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों ट्रकों में लगी आग पर काबू पाया।

आग इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों को भारी नुकसान पहुंचा। ट्रक चालकों एवं मालिकों के अनुसार हादसे में लाखों रुपये का सामान और वाहन जलकर राख हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और हाईवे पर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User