सीतापुर में सपा का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के अंतिम दिन पैदल मार्च, कलेक्ट्रेट में पुलिस से नोकझोंक
सीतापुर में सपा का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के अंतिम दिन पैदल मार्च, कलेक्ट्रेट में पुलिस से नोकझोंक
दीपेन्द्र भदौरिया, ब्यूरो चीफ
सीतापुर। ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह, वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के अंतिम दिन गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने जिलाध्यक्ष शमीम कौसर सिद्दीकी के नेतृत्व में अंबेडकर पार्क से लालबाग होते हुए कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट में प्रवेश को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं में नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं द्वारा लाए गए ज्ञानेश कुमार के प्रतीकात्मक पुतले को कब्जे में ले लिया।
अंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद राष्ट्रगान और संविधान के अनुच्छेद 326 का वाचन किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ममता वर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपकर चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता, मतदाता सूची की निष्पक्ष जांच और मताधिकार की सुरक्षा समेत सात मांगें उठाई गईं। सपा की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कार्यक्रम के समापन पर पुतला दहन भी किया गया।
ये रहे मौजूद: नेता प्रतिपक्ष एवं एमएलसी जासमीर अंसारी, विधायक अनिल वर्मा, पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा, रामपाल राजवंशी, रामहेत भारती, कमलेश यादव, राष्ट्रीय सचिव/पूर्व विधायक अनूप गुप्ता, पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल, महेंद्र सिंह झीन बाबू, डॉ. हरगोविंद भार्गव, रमेश राही, पूर्व प्रत्याशी अफजाल कौसर, प्रवक्ता दिग्विजय सिंह देव, प्रदेश सचिव रामपाल भार्गव, क्षत्रपाल सिंह यादव, कुमुदलता, अशफाक खां, राजितराम शुक्ला, अल्लन खान, देवनाथ यादव, कौशलेन्द्र सिंह, जयसिंह यादव, मास्टर सुरेश यादव, मास्टर प्रमोद वर्मा, अतीक खां, चंद्रशेखर यादव, अनस खान, डॉ. देशदीपक भार्गव, हसीन खान, मो. नादिर, विद्यासागर यादव, अंकित त्रिवेदी, ओमेन्द्र वर्मा, प्रवीण सैनी, विजय वर्मा, मोनू दीक्षित, महेंद्र यादव, आशुतोष यादव, शांती यादव, अरशद खान, संदीप कश्यप, मेराज अहमद, शिवम् सिंह, मुकेश यादव, मनोज अर्कवंशी, सुमन भार्गव, ज्ञानमती भार्गव, अंजलि राजवंशी, अबुबक खान, राकेश जोशी, अधिवक्ता रमेश यादव, श्याम यादव, अतुल वर्मा, नीरज भार्गव, ओमकार यादव, रफीकुल्ला खान, ताज खान, जयकरन राजवंशी, दिनेश यादव, राजकिशोर गौतम, अमन प्रजापति, दीपक शुक्ला, सुनील यादव, मो. कादिर, सीताराम यादव, रमेश शुक्ला, श्याम किशोर पाल, जीतेन्द्र यादव, मो. फुरकान खां, मंशादीन यादव, राजेंद्र सिंह भूरे, अलोक रस्तोगी, सरोज वर्मा, लेखराज लोधी, रामप्रकाश यादव, जाहिद नेता, शिवमोहन यादव, शिवेंद्र प्रताप यादव, विनय यादव, मनोज भारती, अताउल्ला अंसारी, बबलू यादव, अभिषेक यादव, शंकर लाल सभासद, राजकरन यादव, धीरू यादव, जयकरन यादव, मो. शारिब, राजेंद्र यादव, दीपक रावत, बब्बू खां, मो. हासिम, मुलायम सिंह, शिवम प्रजापति, पुरुषार्थ सैनी, वेद यादव समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)