सियार के हमले में किसान की मौत, परिजनों को मिला चार लाख का मुआवजा

गोंदलामऊ विकास खंड के रघुनाथपुर तेंदुआ गांव में सियार के हमले में मारे गए किसान रघुवीर सिंह के परिवार को तहसील प्रशासन ने चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। शनिवार को मिश्रिख के एसडीएम और क्षेत्रीय विधायक रामकृष्ण भार्गव ने मृतक के पैतृक गांव पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की।

Aug 08, 2026 - 17:12
0 1
सियार के हमले में किसान की मौत, परिजनों को मिला चार लाख का मुआवजा

दिवाकर भार्गव संवाददाता 
सीतापुर। गोंदलामऊ विकास खंड के रघुनाथपुर तेंदुआ गांव में सियार के हमले में मारे गए किसान रघुवीर सिंह के परिवार को तहसील प्रशासन ने चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। शनिवार को मिश्रिख के एसडीएम और क्षेत्रीय विधायक रामकृष्ण भार्गव ने मृतक के पैतृक गांव पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की।

उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और मृतक की पत्नी को चार लाख रुपये का मुआवजा चेक सौंपा। इस अवसर पर विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि यह आर्थिक सहायता शासन की निर्धारित व्यवस्था के तहत प्रदान की गई है। किसान की आकस्मिक मृत्यु से परिवार में शोक का माहौल है।

यह घटना 20 जुलाई की सुबह हुई थी। रघुनाथपुर तेंदुआ निवासी 65 वर्षीय राजपाल सिंह अपने बेटों हरिहर सिंह और 36 वर्षीय रघुवीर सिंह के साथ खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में झाड़ियों से अचानक निकले एक सियार ने उन पर हमला कर दिया, जिससे राजपाल सिंह और रघुवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने शोर सुनकर सियार को भगाया। हालांकि, उपचार के बावजूद रघुवीर सिंह की हालत गंभीर बनी रही और बीते सोमवार, 3 अगस्त को उनकी मृत्यु हो गई।

किसान की मौत के बाद क्षेत्र में जंगली जानवरों के हमलों को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग खेतों की ओर जाने से भी कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने, हमलावर जानवर की तलाश तेज करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। वन विभाग की टीमें संभावित क्षेत्रों में गश्त कर रही हैं और ग्रामीणों को अकेले खेतों में न जाने तथा सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User