मिश्रिख में प्राचीन कुएं और गणेश मूर्ति स्थल को कराया कब्जा मुक्त, विधिवत हुआ पूजन-अर्चन विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की पहल पर हटाया गया अतिक्रमण, भविष्य में कब्जा न करने का दिया आश्वासन* 

मिश्रिख में प्राचीन कुएं और गणेश मूर्ति स्थल को कराया कब्जा मुक्त, विधिवत हुआ पूजन-अर्चन विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की पहल पर हटाया गया अतिक्रमण, भविष्य में कब्जा न करने का दिया आश्वासन* 

Oct 12, 2026 - 19:56
0 0
मिश्रिख में प्राचीन कुएं और गणेश मूर्ति स्थल को कराया कब्जा मुक्त, विधिवत हुआ पूजन-अर्चन विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की पहल पर हटाया गया अतिक्रमण, भविष्य में कब्जा न करने का दिया आश्वासन* 

*मिश्रिख में प्राचीन कुएं और गणेश मूर्ति स्थल को कराया कब्जा मुक्त, विधिवत हुआ पूजन-अर्चन विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की पहल पर हटाया गया अतिक्रमण, भविष्य में कब्जा न करने का दिया आश्वासन* 

 *ज्ञानेंद्र मौर्य तहसील ब्यूरो मिश्रिख सीतापुर* 

मिश्रिख (सीतापुर)। मिश्रिख कस्बे के मेहदिया चौराहा स्थित परिक्रमा मार्ग पर प्राचीन चिरौंजी लाल के कुएं और गणेश मूर्ति स्थल को कब्जा मुक्त कराने का मामला सामने आया है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर संबंधित व्यक्ति से बातचीत की और प्राचीन धार्मिक स्थल से अतिक्रमण हटवाया। इसके बाद कुएं पर स्थापित गणेश मूर्ति का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया।

जानकारी के अनुसार, मेहदिया चौराहा स्थित परिक्रमा मार्ग पर प्राचीन चिरौंजी लाल का कुआं और गणेश मूर्ति स्थापित है। आरोप है कि मोहम्मद वहाब ने कुएं के पास चक्की कारखाना लगा रखा था। साथ ही कुएं के ऊपर तीन शेड डालकर पत्थर डलवा दिया था और कुएं व गणेश मूर्ति स्थल पर बोरियां रखकर गेहूं की खरीदारी की जा रही थी। इससे प्राचीन धार्मिक स्थल का स्वरूप प्रभावित हो रहा था।

मामले की जानकारी मिलने पर स्वामी विमलानंद सरस्वती महाराज और महेंद्र पांडेय के नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने मोहम्मद वहाब से बातचीत कर प्राचीन कुएं और गणेश मूर्ति स्थल को अतिक्रमण से मुक्त कराया। साथ ही भविष्य में इस धार्मिक स्थल पर दोबारा कब्जा न करने की अपील की।

इस दौरान मोहम्मद वहाब ने बताया कि उन्होंने कुएं के ऊपर पत्थर डलवा दिया था और वहां बोरियां रखकर गेहूं की खरीदारी करते थे। उन्होंने कहा कि अब उन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से कब्जा हटा लिया है और भविष्य में इस स्थान पर दोबारा कब्जा नहीं करेंगे।

अतिक्रमण हटने के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गणेश मूर्ति का विधिवत पूजन-पाठ किया। कार्यकर्ताओं ने प्राचीन धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने और उनके संरक्षण पर जोर दिया।

इस मौके पर भोलानाथ अवस्थी, आत्मप्रकाश शुक्ला, संतोष मिश्रा, ब्रजेश मिश्रा, संजय शुक्ला, देवांश पांडेय, आकाश शुक्ला, त्रिवेणी प्रसाद दीक्षित, मुनेंद्र राजपूत सहित विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User