लखनऊ-बरेली हाईवे पर संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या या हादसा? जांच शुरू

जनपद के थाना रामकोट क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ-बरेली हाईवे पर रहीमनगर मड़िया के निकट डिवाइडर पर शुक्रवार शाम एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मधुबन बिहार चौकी प्रभारी हर्षित सिंह एवं थाना प्रभारी निरीक्षक रामकोट पीयूष सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

Aug 08, 2026 - 17:07
0 1
लखनऊ-बरेली हाईवे पर संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या या हादसा? जांच शुरू

दीपेंद्र भदौरिया, ब्यूरो चीफ

सीतापुर। जनपद के थाना रामकोट क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ-बरेली हाईवे पर रहीमनगर मड़िया के निकट डिवाइडर पर शुक्रवार शाम एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मधुबन बिहार चौकी प्रभारी हर्षित सिंह एवं थाना प्रभारी निरीक्षक रामकोट पीयूष सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। घटनास्थल पर खून के धब्बे तथा एक बीयर की केन मिलने से मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस दुर्घटना, हत्या अथवा अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

मृतक की पहचान कैमहरा गांव निवासी 35 वर्षीय निखिलेश अवस्थी उर्फ छोटू, पुत्र राम प्रवेश अवस्थी के रूप में हुई है। पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक पीयूष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा जा रहा है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और फोरेंसिक जांच के आधार पर मौत के कारणों की पड़ताल कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User