अंडा फॉर्म के होने वाली गंदगी के मक्खियों से परेशान ग्राम वासी पलायन करने पर मजबूर। कर रहे धरना प्रदर्शन*

अंडा फार्म (फैक्ट्री) में होने वाली गंदगी से मक्खियों के आतंक से आसपास के ग्राम वासी बहुत ही परेशान हैं।

Aug 02, 2026 - 00:25
Updated: 2 days ago
0 0
अंडा फॉर्म के होने वाली गंदगी के मक्खियों से परेशान ग्राम वासी पलायन करने पर मजबूर। कर रहे धरना प्रदर्शन*
अंडा फॉर्म के होने वाली गंदगी के मक्खियों से परेशान ग्राम वासी पलायन करने पर मजबूर। कर रहे धरना प्रदर्शन*

*अंडा फॉर्म के होने वाली गंदगी के मक्खियों से परेशान ग्राम वासी पलायन करने पर मजबूर। कर रहे धरना प्रदर्शन*

संवाददाता– संजीत सिंह अर्कवंशी

ब्लाक भरावन थाना अतरौली क्षेत्र के पिपरी नारायणपुर स्थित अंडा फार्म (फैक्ट्री) में होने वाली गंदगी से मक्खियों के आतंक से आसपास के ग्राम वासी बहुत ही परेशान हैं। ग्राम वासियों का कहना है, की अंडा फार्म फैक्ट्री के कारण होने वाली गंदगी से जो मक्खियों के कहेर से आसपास के गांव में पूरी तरह से आतंक मचा रखा है। जिससे जीवन व्यतीत करना मुश्किल हो गया है। न एक जगह पर बैठ पाते हैं। न सही से बैठकर खाना खा पाते है। महिलाओं का कहना है। कि इस अंडा फैक्ट्री के कारण जीना दुर्लभ हो गया है। ना ही रसोई घर में मक्खियों के गंदगी के कहेर से न ही साफ सुथरा खाना बना पाते हैं। न ही सुकून से खाना बैठकर घर में खा पाते हैं। गंदगी के कारण बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। बच्चों के गंदे खाना खाने से बच्चों को उलटी, पलटी, दस्त, पेट दर्द, हैजा जैसी बीमारी की शिकार हो रहे हैं। जिससे जनजीवन जीना मुश्किल हो गया है। यहां तक की आसपास के गांव में निवास करने वाले लोग पलायन करने पर मजबूर हो गए हैं। कई बार क्षेत्र के ग्रामवासी शासन प्रशासन को लिखित पत्र के माध्यम से इस अंडा फैक्ट्री की गंदगी से होने वाली समस्या को लेकर अवगत कराया है। लेकिन कोई भी नेता या शासन प्रशासन के उच्च अधिकारी इस समस्या से निजात दिलाने का कोई काम नहीं किया गया है। जिसके कारण ग्राम पंचायत महुआ डंडा प्रधान प्रशासक एवं अखिल भारतीय अर्कवंशी क्षत्रिय महासंघ ट्रस्ट/भारत के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक सिंह अर्कवंशी ने ग्राम हन्नी खेड़ा चौराहे पर क्षेत्र के ग्राम वासियों के साथ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्राम वासियों का कहना है। की शासन प्रशासन से मांग करता हूं कि जल्द से जल्द इस अंडा फार्म (फैक्ट्री) को यहां से हटाई जाए। और इस किल्लत भरी जिंदगी जीने को मजबूर ग्राम वासियों को इस मक्खियों से होने वाली समस्या से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User