पीएम मोदी से मिले सीएम योगी
-भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात, लखनऊ तक गरमाई राजनीति
पीएम मोदी से मिले सीएम योगी
-भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात, लखनऊ तक गरमाई राजनीति
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इन मुलाकातों ने लखनऊ तक की राजनीति गरमा गई। यूपी में चुनावी हलचल तेज हो रही है। वहीं, पिछले दिनों हुए मानसून सत्र के दौरान विधानसभा की कार्यवाही को विपक्ष ने चलने नहीं दिया। राम मंदिर दान चोरी मुद्दे के गरमाने को लेकर इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है। मेरठ में कांवड़ियों पर फूल बरसाने के बाद सीएम योगी दिल्ली दौरे पर पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद सीएम योगी ने सोशल मीडिया एक्स पर तस्वीरें साझा की। सीएम योगी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि ‘नए भारत’ के स्वप्नद्रष्टा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में आत्मीय भेंट की। आपका मार्गदर्शन मुझे सुशासन के पथ पर अविराम गतिशील रहने की प्रेरणा देता है। बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए हार्दिक आभार प्रधानमंत्री।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)