महोली में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, गांव-गांव पहुंचा कलश वंदन अभियान
श्रावण मास के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने महोली में श्री शिव कांवड़ सेवा संघ द्वारा आयोजित राजघाट से गोला गोकर्णनाथ तक की कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।
दीपेन्द्र भदौरिया ब्यूरो चीफ
सीतापुर। श्रावण मास के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने महोली में श्री शिव कांवड़ सेवा संघ द्वारा आयोजित राजघाट से गोला गोकर्णनाथ तक की कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ की आरती भी उतारी और कहा कि कांवड़िए सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक हैं तथा उनका सम्मान प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का दायित्व है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कांवड़ियों को दिए जा रहे सम्मान की भी सराहना की। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष तरुण शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख मिथिलेश यादव, मनोज मिश्रा सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
इसी क्रम में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे कलश वंदन अभियान के तहत मिश्रिख विधानसभा के मछरेहटा मंडल के विभिन्न गांवों में कलश पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय भार्गव ने इंदल नगर, आदिलपुर और बेलेंदापुर क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला के निर्देशन में अभियान संयोजक सचिन कुमार मिश्रा द्वारा वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर से लाई गई पवित्र माटी के कलश के साथ जन-जन तक संदेश पहुंचाया जा रहा है। भाजपा ने बताया कि यह अभियान जिले की सभी विधानसभाओं और मंडलों में लगातार संचालित किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)