सामुदायिक शौचालय में गंदगी का अंबार, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

सामुदायिक शौचालय में गंदगी का अंबार, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

Sep 11, 2026 - 19:58
0 0
सामुदायिक शौचालय में गंदगी का अंबार, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
सामुदायिक शौचालय में गंदगी का अंबार, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

सामुदायिक शौचालय में गंदगी का अंबार, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

मछरेहटा (सीतापुर)।

 अश्वनी कुमार मछरेहटा संवाददाता 

 मछरेहटा विकासखंड की

 ग्राम पंचायत बरसधिया में सामुदायिक शौचालय की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। सामुदायिक शौचालय परिसर में जगह-जगह गंदगी पड़ी होने के साथ ही फर्श पर पत्थर भी नहीं डाला गया है। ऐसे में शौचालय की व्यवस्था और ग्राम पंचायत में साफ-सफाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि सामुदायिक शौचालय का निर्माण लोगों की सुविधा और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कराया गया था, लेकिन नियमित .साफ-सफाई के अभाव में परिसर में गंदगी जमा है। शौचालय की स्थिति देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि गांव में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर जिम्मेदार कितने गंभीर हैं।

गंदगी के कारण ग्रामीणों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से सामुदायिक शौचालय की नियमित सफाई कराने, परिसर में फर्श की उचित व्यवस्था कराने तथा साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या का संज्ञान लेकर कब तक व्यवस्था में सुधार कराते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User