बिजुवामाऊ में बिजली संकट से नाराज ग्रामीणों ने किया पावर हाउस का घेराव

मछरेहटा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले बिजुवामाऊ गांव में लंबे समय से व्याप्त बिजली संकट से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार रात करीब 9 बजे पावर हाउस का घेराव कर धरना दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद लाइनमैन केवल औपचारिकता निभाकर लौट जाता है,

Aug 07, 2026 - 12:15
0 1
बिजुवामाऊ में बिजली संकट से नाराज ग्रामीणों ने किया पावर हाउस का घेराव

दिवाकर भार्गव, संवाददाता

 मछरेहटा/सीतापुर!मछरेहटा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले बिजुवामाऊ गांव में लंबे समय से व्याप्त बिजली संकट से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार रात करीब 9 बजे पावर हाउस का घेराव कर धरना दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद लाइनमैन केवल औपचारिकता निभाकर लौट जाता है, जबकि गांव में करीब 50 मीटर विद्युत केबल और ट्रांसफार्मर खराब होने के बावजूद उन्हें बदला नहीं जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि दो फेज में बिजली आने से घरेलू विद्युत उपकरण खराब होने का खतरा बना हुआ है और भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारी पावर हाउस से केबल व अन्य आवश्यक सामग्री लेकर गांव पहुंचे और देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास करते रहे, लेकिन तकनीकी खराबी पूरी तरह दूर नहीं हो सकी।

इस दौरान एडवोकेट राघवेंद्र प्रताप सिंह ने संबंधित जूनियर इंजीनियर (जेई) से फोन पर वार्ता की। जेई ने आश्वासन दिया कि शुक्रवार दोपहर तक विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कर गांव की बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User