सीतापुर में 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत' अभियान का शुभारंभ, युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ

सीतापुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत (माय भारत) संगठन द्वारा संचालित 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान' के तहत सोमवार को जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Aug 03, 2026 - 15:32
0 0
सीतापुर में 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत' अभियान का शुभारंभ, युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ

दीपेन्द्र भदौरिया ब्यूरो चीफ 

सीतापुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत (माय भारत) संगठन द्वारा संचालित 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान' के तहत सोमवार को जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। आरएमपी पीजी कॉलेज में 200 से अधिक माय भारत एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना और नशा मुक्त भारत की शपथ ली।

 वहीं मिश्रिख ब्लॉक के नैमिषारण्य स्थित श्री अखंड आचार्य स्वामी अचिन्त्यानंद इंटर कॉलेज में भी 50 से अधिक युवाओं ने लाइव प्रसारण के माध्यम से कार्यक्रम में भाग लिया। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा ने युवाओं, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्वयंसेवी संगठनों से अभियान में अधिक से अधिक सहभागिता कर नशा मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत बनाने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User