सीतापुर आईटीआई में लगेगा दिव्यांगजन रोजगार अभियान-3.0
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के निर्देश पर जनपद में 3 से 10 अगस्त 2026 तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सीतापुर में दिव्यांगजन रोजगार अभियान-3.0 आयोजित किया जाएगा।
दीपेन्द्र भदौरिया ब्यूरो चीफ
सीतापुर। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के निर्देश पर जनपद में 3 से 10 अगस्त 2026 तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सीतापुर में दिव्यांगजन रोजगार अभियान-3.0 आयोजित किया जाएगा। अभियान के सफल संचालन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। सीडीओ ने निर्देश दिए कि दिव्यांगजनों को रोजगार, स्वरोजगार और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए। रोजगार मेले में अशिक्षित से लेकर स्नातक, आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षित दिव्यांगजन भाग ले सकेंगे। अभ्यर्थियों को शैक्षिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और बायोडाटा साथ लाना होगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर मौजूद रहेंगे, जहां पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, विश्वकर्मा सम्मान योजना, पीएम स्वनिधि, ओडीओपी, ग्रामोद्योग और खाद्य प्रसंस्करण समेत अन्य योजनाओं में आवेदन कराया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)