नेशनल आईकान अवार्ड 2026 से नवाजे गए नगर के युवा उद्यमी*

यह सम्मान मेरे लिए नहीं बल्कि पूरे कानपुर के व्यापारियों, युवाओं और समाजसेवियों का सम्मान। आशीष सचान* 

Aug 04, 2026 - 17:35
0 0
नेशनल आईकान अवार्ड 2026 से नवाजे गए नगर के युवा उद्यमी*

*नेशनल आईकान अवार्ड 2026 से नवाजे गए नगर के युवा उद्यमी*

*यह सम्मान मेरे लिए नहीं बल्कि पूरे कानपुर के व्यापारियों, युवाओं और समाजसेवियों का सम्मान। आशीष सचान* 

जिला ब्यूरो चीफ- तेज नारायण गुप्ता 

जनपद कानपुर नगर- 

सामाजिक सेवा और व्यापारियों के हितों के लिए लगातार काम करने वाले कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष सचान को नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में नेशनल आईकान अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली के रफी मार्ग स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के स्पीकर हॉल में आरोग्य दर्पण द्वारा विकसित भारत 2047 विजन के तहत राष्ट्रीय सम्मेलन 2026 एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री श्रीपाद नाइक यूपी सरकार के राज्यमंत्री कृष्ण पाल मलिक भारत सरकार के कैबिनेट सचिव सौरभ तिवारी हृदय रोग विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ मोहसिन वली भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत न्यास के अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर संपादक नवीन सिंह पटेल एवं आयोजन समिति अध्यक्ष राम पी वर्मा उपस्थित रहे। मंच से देश के विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 48 प्रतिष्ठित नागरिकों को नेशनल आईकान अवार्ड 2026 प्रदान किया गया। इसी कड़ी में कानपुर से युवा उद्यमी आशीष सचान को उनके सामाजिक कार्यों और व्यापारिक क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला। नेशनल आईकान अवार्ड देश के उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने अपने क्षेत्र में नवाचार, सेवा और राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाई हो। आशीष सचान को यह सम्मान व्यापारियों के हितों की रक्षा, सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका और युवा पीढ़ी को प्रेरणा देने के लिए प्रदान किया गया। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने बाल एवं युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार मंच और सहयोग उपलब्ध कराया है। 

सम्मान मिलने के बाद आशीष सचान ने कहा कि यह सम्मान मेरे लिए नहीं, बल्कि पूरे कानपुर के व्यापारियों, युवाओं और समाजसेवियों का सम्मान है। मैं अपने माता-पिता, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और उन सभी साथियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया। कानपुर की मिट्टी में मेहनत और सेवा का जज्बा है। मेरा प्रयास रहेगा कि विकसित भारत 2047 के विजन में कानपुर का युवा और व्यापारी सबसे आगे खड़ा हो। यह अवार्ड मुझे और अधिक जिम्मेदारी के साथ समाज की सेवा करने की प्रेरणा देता है। बताते चलें कि शहर के युवा उद्यमी को राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस सम्मान से कानपुर का गौरव बढ़ा है। आशीष सचान की यह उपलब्धि शहर के हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी कि सेवा, संघर्ष और समर्पण से राष्ट्रीय मंच तक पहुंचा जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User