पर्यटन विकास कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता के दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय हॉल, प्रकाश व्यवस्था, सुलभ प्रसाधन, पेयजल सुविधा, साइनेज तथा अन्य विकास कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया

Aug 04, 2026 - 17:19
0 2
पर्यटन विकास कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता के दिए निर्देश
पर्यटन विकास कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता के दिए निर्देश

पर्यटन विकास कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता के दिए निर्देश

दीपेंद्र भदौरिया ब्यूरो चीफ

सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने मंगलवार को पर्यटन विकास योजना के अंतर्गत अति प्राचीन महादेव मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय हॉल, प्रकाश व्यवस्था, सुलभ प्रसाधन, पेयजल सुविधा, साइनेज तथा अन्य विकास कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों से कार्यों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

इसके बाद जिलाधिकारी ने मिश्रिख क्षेत्र के ग्राम पिपरी एवं ग्राम लोकनापुर पहुंचकर पर्यटन विकास योजना के तहत बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं से संबंधित कराए जा रहे सिविल एवं इंटरनल/सैनिटेशन कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं तथा उच्च गुणवत्ता की निर्माण सामग्री का उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि सभी कार्य मानकों के अनुरूप एवं टिकाऊ ढंग से संपन्न हो सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User