सीतापुर में शिक्षा व्यवस्था पर डीएम का एक्शन, बीईओ को दिए सख्त निर्देश
डीएम ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को निर्देश दिए
सीतापुर में शिक्षा व्यवस्था पर डीएम का एक्शन, बीईओ को दिए सख्त निर्देश
दीपेन्द्र भदौरिया ब्यूरो चीफ
सीतापुर।जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला टास्क फोर्स एवं बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए।
डीएम ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को निर्देश दिए कि वे सुबह 7:30 बजे मुख्य मार्ग से लगभग 5 किलोमीटर अंदर स्थित विद्यालयों में पहुंचकर प्रार्थना सभा में शामिल हों तथा अन्य विद्यालयों में बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन ग्रहण कर उसकी गुणवत्ता का निरीक्षण करें।
उन्होंने कहा कि जिन बच्चों के जन्म प्रमाण-पत्र नहीं बने हैं, उनका ब्लॉकवार डेटा तत्काल तैयार किया जाए। सभी बीईओ संबंधित उपजिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी से समन्वय स्थापित कर बच्चों के जन्म प्रमाण-पत्र बनवाना सुनिश्चित करें।
बैठक में डीएम ने शैक्षिक सत्र 2026-27 में आरटीई 12(1)(सी) के तहत चयनित सभी बच्चों का निजी विद्यालयों में प्रवेश हर हाल में सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। यदि कोई विद्यालय प्रवेश देने से इनकार करता है तो उसकी मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जब तक सभी बीईओ जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने और आरटीई के तहत चयनित बच्चों के प्रवेश का प्रमाण उपलब्ध नहीं कराते, तब तक उनका वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया जाए।
इसके अलावा डीएम ने परिषदीय विद्यालयों में एसओपी के 31 बिंदुओं का शत-प्रतिशत पालन कराने, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने तथा मीनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने रसोईघर और भोजन वितरण के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने पर भी जोर दिया।
बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
1
Sad
0
Angry
0
Comments (0)