चोरी की बाइक बरामद, शातिर गिरफ्तार; सीतापुर में 9 वांछित-वारंटी भी दबोचे
चोरी की बाइक बरामद, शातिर गिरफ्तार; सीतापुर में 9 वांछित-वारंटी भी दबोचे
चोरी की बाइक बरामद, शातिर गिरफ्तार; सीतापुर में 9 वांछित-वारंटी भी दबोचे
दीपेन्द्र भदौरिया ब्यूरो चीफ
सीतापुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सीतापुर पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। महमूदाबाद पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, वहीं जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल नौ वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
महमूदाबाद पुलिस ने क्षेत्राधिकारी वेदप्रकाश श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में केदारपुर तिराहा-पैतेपुर रोड के पास चेकिंग के दौरान विशाल उर्फ विकास उर्फ छोटू पुत्र पुत्तीलाल निवासी बिलासपुर कला को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक उसके कब्जे से चोरी की हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद हुई है। यह बाइक 8 अगस्त को रामलीला स्कूल, मोहल्ला फीलखाना, पैतेपुर से चोरी हुई थी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान न्यायालय किया गया है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ पूर्व में चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं।
इसके अलावा वारंटी और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए विशेष अभियान में थाना रामपुरकलां पुलिस ने चार वारंटी रज्जा, दिनेश यादव, छत्रपाल और हरिनाम वर्मा को गिरफ्तार किया। मानपुर पुलिस ने संतोष यादव और नरेश यादव, जबकि रामकोट पुलिस ने पप्पू को गिरफ्तार किया।
इसी क्रम में महमूदाबाद पुलिस ने कमलेश को वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया। वहीं रामपुर मथुरा पुलिस ने मु0अ0सं0 180/26 में वांछित सुनील पुत्र रामतीरथ कोरी निवासी बरुई को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर चल रहे इस अभियान के तहत पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों और न्यायालय से संबंधित वारंटियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)