यमुना में अवैध मछली पकड़ने का खेल जारी, प्रशासन बेखबर*

ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की उठाई मांगयमुना*

Aug 11, 2026 - 15:26
0 0
यमुना में अवैध मछली पकड़ने का खेल जारी, प्रशासन बेखबर*

*यमुना में अवैध मछली पकड़ने का खेल जारी, प्रशासन बेखबर*

*ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की उठाई मांग*

संवाददाता। पवन शर्मा

कदौरा जालौन

कदौरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पाली-पिपरिया डेरा के समीप यमुना नदी में अवैध रूप से मछली पकड़ने का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोग बिना किसी वैध ठेके और अनुमति के यमुना से बड़े पैमाने पर मछलियां पकड़कर खुलेआम बेच रहे हैं, जिससे सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है और मत्स्य संसाधनों का भी दोहन हो रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार सुबह और शाम के समय लगातार अवैध रूप से मछलियां पकड़ी जाती हैं और उन्हें बाजार मूल्य से अधिक दामों पर बेचा जाता है। उनका कहना है कि इस अवैध कारोबार पर संबंधित विभाग और प्रशासन की नजर नहीं पड़ रही है, जिससे मछली माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।

ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि यमुना में चल रहे इस अवैध मछली पकड़ने के कारोबार की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि सरकारी राजस्व की रक्षा हो सके और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User