सीतापुर पुलिस लाइन में बैडमिंटन हॉल का शुभारंभ, एसपी अंकुर अग्रवाल ने कहा—फिट पुलिस, बेहतर पुलिसिंग

सीतापुर पुलिस लाइन में बैडमिंटन हॉल का शुभारंभ, एसपी अंकुर अग्रवाल ने कहा—फिट पुलिस, बेहतर पुलिसिंग

Aug 10, 2026 - 18:43
0 1
सीतापुर पुलिस लाइन में बैडमिंटन हॉल का शुभारंभ, एसपी अंकुर अग्रवाल ने कहा—फिट पुलिस, बेहतर पुलिसिंग

सीतापुर पुलिस लाइन में बैडमिंटन हॉल का शुभारंभ, एसपी अंकुर अग्रवाल ने कहा—फिट पुलिस, बेहतर पुलिसिंग

दीपेंद्र भदौरिया, ब्यूरो चीफ

सीतापुर। पुलिस लाइन परिसर में रविवार को नवनिर्मित बैडमिंटन हॉल का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने फीता काटकर एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। उद्घाटन के बाद एसपी ने बैडमिंटन हॉल का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

इस दौरान एसपी अंकुर अग्रवाल ने पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से खेलकूद गतिविधियों में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि बैडमिंटन हॉल की स्थापना का उद्देश्य पुलिसकर्मियों की शारीरिक दक्षता, खेल कौशल और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। नियमित खेल गतिविधियों से तनाव कम होने के साथ कार्यक्षमता, सकारात्मक ऊर्जा और टीम भावना को बढ़ावा मिलता है।

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के लिए शारीरिक रूप से फिट और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। खेलकूद से अनुशासन, आपसी समन्वय और टीम भावना भी मजबूत होती है। पुलिसकर्मियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर/सदर नेहा त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक शिवबालक वर्मा समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User