चार दिन से लापता युवक का मिला शव, परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम
चार दिन से लापता युवक का मिला शव, परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम
चार दिन से लापता युवक का मिला शव, परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम
दीपेंद्र भदौरिया ब्यूरो सीतापुर
सीतापुर। नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के समदासपुर निवासी 20 वर्षीय नैमिष कुमार का शव गुरुवार को खैराबाद थाना क्षेत्र में सीतापुर-लखनऊ हाईवे किनारे मछरेहटा चौराहे के पास पेट्रोल पंप के पीछे मिला। युवक चार अक्तूबर से लापता था।
परिजनों के मुताबिक, नैमिष कुमार पुत्र राजू कल्ली चौराहे स्थित श्याम कॉस्मेटिक की दुकान पर काम करता था। छह अक्तूबर को उसके चाचा सर्वेश कुमार ने कल्ली पुलिस चौकी में तहरीर देकर उसके लापता होने की सूचना दी थी।
शव मिलने की जानकारी पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजे जाने के बाद परिवार के लोग वहां पहुंचे और शव की पहचान नैमिष कुमार के रूप में की।
परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक के लापता होने की सूचना देने के बावजूद पुलिस ने तत्काल गंभीरता से तलाश नहीं की। उनका कहना है कि पुलिस ने युवक के नाराज होकर घर से चले जाने की बात कहकर उन्हें जानकारी करने की सलाह दी थी। परिजनों का आरोप है कि समय रहते तलाश शुरू होती तो शायद युवक का पता पहले चल सकता था।
इसी नाराजगी के चलते परिजनों और ग्रामीणों ने मिश्रिख-सिधौली संपर्क मार्ग पर टायर रखकर सड़क जाम कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। जाम के चलते मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)