मकान का छज्जा गिरने से 60 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

मकान का छज्जा गिरने से 60 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

Nov 08, 2026 - 22:13
0 0
मकान का छज्जा गिरने से 60 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

मकान का छज्जा गिरने से 60 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

अश्वनी मछरेहटा

मछरेहटा, सीतापुर। मछरेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसेंडी में रविवार सुबह करीब 8 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। मकान का छज्जा गिरने से उसके नीचे दबकर 60 वर्षीय शकुंतला की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह अचानक मकान का छज्जा गिर गया, जिसकी चपेट में आने से शकुंतला (60) की मौत हो गई। मृतका के तीन बेटे केशन, किशोर और राजू हैं। मां की अचानक मौत से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस संबंध में मछरेहटा थाना अध्यक्ष इतुल चौधरी ने बताया कि महिला की मौत की सूचना मिली थी। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।

हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 0

Comments (0)

User