पुंछ में आतंकवादियों का ठिकाना  मिला, गोला-बारूद बरामद

पुंछ में आतंकवादियों का ठिकाना  मिला, गोला-बारूद बरामद

Aug 05, 2026 - 18:03
Updated: 2 months ago
0 0
पुंछ में आतंकवादियों का ठिकाना   मिला, गोला-बारूद बरामद

पुंछ में आतंकवादियों का ठिकाना

 मिला, गोला-बारूद बरामद

जम्मू, पांच अगस्त (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के एक दूरस्थ गांव में बुधवार को सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के एक ठिकाने का पता लगाया, जहां से गोला-बारूद बरामद किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सुरक्षा बलों ने जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर और कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के बाद तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, इन अभियानों के दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति या आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली।

उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह सूरनकोट तहसील के भोरीवाला ढोक क्षेत्र में पुलिस और राष्ट्रीय राइफल्स के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान एक गुफा में बनाए गए आतंकवादी ठिकाने का पता चला। ठिकाने से एके राइफल की दो मैगजीन, 117 कारतूस तथा नौ एमएम पिस्तौल के 17 कारतूस बरामद किए गए। सूरनकोट के एक दर्जन से अधिक वन क्षेत्रों वाले गांवों में मंगलवार को बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया था। यह अभियान धारा सांगला और गुज्जर नार क्षेत्रों में संदिग्ध आतंकवादियों के दो अलग-अलग समूहों की आवाजाही की सूचना मिलने के बाद शुरू किया गया। अब तक संदिग्ध आतंकवादियों से सुरक्षा बलों का कोई संपर्क नहीं हुआ है और अंतिम सूचना मिलने तक अभियान जारी था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User