काजी कमालपुर से चोरी हुई बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, बिसवां पुलिस की कार्रवाई

बिसवां पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है

Aug 03, 2026 - 18:17
0 7
काजी कमालपुर से चोरी हुई बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, बिसवां पुलिस की कार्रवाई

काजी कमालपुर से चोरी हुई बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, बिसवां पुलिस की कार्रवाई

दीपेन्द्र भदौरिया ब्यूरो चीफ 

सीतापुर। बिसवां पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से छह माह पहले काजी कमालपुर बाजार से चोरी की गई सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार को चंदन महमूदपुर नहर पटरी के पास चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ मुनेन्द्र पुत्र स्व. स्वामीदयाल निवासी हसनापुर, थाना पिसावां को हिरासत में लिया गया। ई-चालान ऐप से जांच करने पर बाइक का वास्तविक पंजीकरण नंबर UP 31 AJ 2033 पाया गया।

पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने करीब छह माह पहले थाना इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र के काजी कमालपुर बाजार से मोटरसाइकिल चोरी की थी और पहचान छिपाने के लिए उसकी नंबर प्लेट तोड़कर फेंक दी थी। जांच में संबंधित थाने पर बाइक चोरी का मुकदमा पहले से दर्ज होना भी पाया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में थाना पिसावां में धोखाधड़ी एवं जालसाजी समेत गंभीर धाराओं में भी मुकदमा दर्ज है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बिसवां के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी रामराघव सिंह की टीम ने की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User