दुनिया को दिखा दिया चैंपियन कैसे खेलते हैं : योगी

Sep 23, 2026 - 01:27
0 0
दुनिया को दिखा दिया चैंपियन कैसे खेलते हैं : योगी

दुनिया को दिखा दिया चैंपियन कैसे खेलते हैं : योगी

-गोल्ड मेडल जीतने पर हमारी महिला क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई : मुख्यमंत्री

लखनऊ: जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स-2026 से भारत के लिए स्वर्णित खुशखबरी आई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप के कारनामे को दोहराया है। पिछले दिनों एशिया कप में भारत और श्रीलंका के बीच खिताबी भिड़ंत हुई थी। इसमें भारतीय लड़कियों ने बाजी मारी थी। एशियन गेम्स 2026 में फिर से भारतीय लड़कियों ने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है।

एशिया कप की तरह ही एक बार फिर भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स-2026 में क्रिकेट का फाइनल मुकाबला हुआ। भारतीय लड़कियों ने एशियन गेम्स के इस संस्करण में श्रीलंका को रौंदकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय लड़कियों को इस जीत की बधाई दी है। साथ ही, चैंपियन कैसे खेलते हैं, यह दिखाने की बात कही है।

सीएम योगी ने क्या कहा-

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर किए गए पोस्ट में कहा कि भारत के लिए गोल्ड आया है। महिला क्रिकेट टीम ने एक बार फिर दुनिया को दिखा दिया है कि चैंपियन कैसे खेलते हैं। उन्होंने कहा कि एशियाई खेल 2026 में गोल्ड मेडल जीतने पर हमारी महिला क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई। शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन ने देश के लिए गर्व का सुनहरा पल ला दिया है। टीम इंडिया ऐसे ही चमकती रहे और भारत का मान बढ़ाती रहे।

भारत की एकतरफा जीत

एशियाई खेलों के इस संस्करण की स्वर्ण पदक स्पर्धा में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया। स्मृति मांधना के 79, ऋचा घोष के 49 और शेफाली वर्मा के 48 रनों की बदौलत भारतीय टीम ने तीन विकेट पर 216 रनों का लक्ष्य श्रीलंका को दिया। इसके जवाब में श्रीलंका की पूरी पारी 69 रनों पर सिमट गई। भारतीय टीम की ओर से दीप्ति शर्मा ने 6 रन देकर तीन और शेफाली वर्मा, श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी ने दो-दो विकेट लिए। भारतीय महिला टीम ने इस जीत के साथ ही सबसे अधिक रनों से किसी भी टीम के साथ जीत का रिकार्ड बना दिया। भारत ने श्रीलंका को 147 रनों से हराया। इससे पहले भारतीय महिला टीम का रिकॉर्ड मलेशिया महिला के खिलाफ 142 रनों की जीत का था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User