झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के बाद मासूम की मौत का आरोप, मचा हड़कंप

झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के बाद मासूम की मौत का आरोप, मचा हड़कंप

Aug 09, 2026 - 17:22
0 0
झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के बाद मासूम की मौत का आरोप, मचा हड़कंप

झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के बाद मासूम की मौत का आरोप, मचा हड़कंप

दीपेन्द्र भदौरिया ब्यूरो चीफ 

सीतापुर। तंबौर थाना क्षेत्र के नौऊनपुरवा गांव में कथित झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक पर इलाज के बाद छह वर्षीय मासूम की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि बच्चे को कथित तौर पर गलत इंजेक्शन लगाए जाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने थाना समाधान दिवस में पहुंचकर जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर को प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

बताया जा रहा है कि डीएम ने कथित झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक को सीज करने के भी निर्देश दिए हैं। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी बृजेश कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई।

मासूम की मौत के बाद क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। परिजनों ने पूरे मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User