मिश्रिख तहसील में आय प्रमाण पत्रों की जांच के आदेश, चार दिन में बदली आय ने उठाए सवाल
मिश्रिख तहसील में एक सप्ताह के भीतर बदल जाती है आवेदकों की आय, चार दिन में घट गई 12 हजार रुपये आय
मिश्रिख तहसील में आय प्रमाण पत्रों की जांच के आदेश, चार दिन में बदली आय ने उठाए सवाल
मिश्रिख तहसील में एक सप्ताह के भीतर बदल जाती है आवेदकों की आय, चार दिन में घट गई 12 हजार रुपये आय
ज्ञानेंद्र मौर्य संवाददाता तहसील मिश्रिख
मिश्रिख। तहसील क्षेत्र में आय प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि प्रशासनिक नियमों और पारदर्शिता को दरकिनार कर एक ही व्यक्ति के नाम पर महज कुछ दिनों के अंतराल में अलग-अलग आय दर्शाते हुए प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए। मामला सामने आने के बाद तहसील प्रशासन ने जांच कराने की बात कही है।
ग्रामीणों के अनुसार परगना कोरोना के सरोसा गांव में तैनात क्षेत्रीय लेखपाल की कार्यप्रणाली लंबे समय से चर्चा में है। आरोप है कि एक ही आवेदक के लिए दो से पांच दिन के अंतराल में अलग-अलग मासिक आय की रिपोर्ट लगाकर आय प्रमाण पत्र जारी किए जाते हैं। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि लेखपाल की सहमति होने पर मनचाही आय का प्रमाण पत्र बन जाता है, जबकि असहमति की स्थिति में आवेदक को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
मामले को लेकर सामने आए दस्तावेजों में सरोसा गांव निवासी मुस्कान राजवंशी के नाम जारी आय प्रमाण पत्रों में बड़ा अंतर दिखाई देता है। छह अगस्त को आवेदन संख्या 261540010233255 के आधार पर जारी प्रमाण पत्र में वार्षिक आय 60 हजार रुपये दर्शाई गई। इसके महज चार दिन बाद 10 अगस्त को आवेदन संख्या 261540010237953 के आधार पर जारी प्रमाण पत्र में वार्षिक आय घटाकर 48 हजार रुपये कर दी गई।
इसी तरह सरोसा निवासी रोशनी देवी के मामले में भी आय में बड़ा बदलाव सामने आया। सात अगस्त को आवेदन संख्या 261540010236081 के सापेक्ष 54 हजार रुपये वार्षिक आय का प्रमाण पत्र जारी हुआ। तीन दिन बाद 10 अगस्त को आवेदन संख्या 261540010245401 के आधार पर वार्षिक आय 46 हजार रुपये दर्शाते हुए नया प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।
चपेटिया मजरा सरोसा निवासी रेंगौली के मामले में तो 24 घंटे के भीतर ही आय में बदलाव का आरोप है। 10 अगस्त को 50 हजार रुपये वार्षिक आय का प्रमाण पत्र जारी किया गया, जबकि अगले ही दिन 11 अगस्त को आवेदन संख्या 261540010247835 के आधार पर 45,800 रुपये वार्षिक आय दर्शाते हुए प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।
मामले में मिश्रिख तहसीलदार शारदेंदु सिंह ने इसे गंभीर बताते हुए कहा कि तत्काल टीम गठित कर पूरे प्रकरण की गहन जांच कराई जाएगी। जांच में मामला सही पाए जाने पर संबंधित लेखपाल के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
4
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)