डीएम का औचक निरीक्षण: बच्चों से पढ़वाई किताब, एमडीएम की गुणवत्ता परखी
डीएम का औचक निरीक्षण: बच्चों से पढ़वाई किताब, एमडीएम की गुणवत्ता परखी
डीएम का औचक निरीक्षण: बच्चों से पढ़वाई किताब, एमडीएम की गुणवत्ता परखी
दीपेन्द्र भदौरिया ब्यूरो चीफ
सीतापुर (परसेंडी)। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने सोमवार को विकासखंड परसेंडी के उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव का औचक निरीक्षण कर विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एडीएम शेड की साफ-सफाई व्यवस्था देखी और प्रधानाध्यापक से विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों की संख्या की जानकारी ली। इसके साथ ही शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने विद्यालय के रसोईघर पहुंचकर बच्चों के लिए तैयार किए गए भोजन की गुणवत्ता परखी। इसके बाद कक्षा-2 में पहुंचकर उन्होंने बच्चों से संवाद किया और एक छात्रा से पुस्तक पढ़वाई। छात्रा द्वारा सही ढंग से पुस्तक पढ़ने पर जिलाधिकारी ने उसकी प्रशंसा करते हुए उत्साहवर्धन किया।
डीएम ने प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए कि एमडीएम शेड की साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखी जाए तथा जलपान और भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि मिड-डे-मिल के तहत तैयार होने वाले भोजन की गुणवत्ता प्रधानाध्यापक स्वयं परखें और बच्चों के साथ बैठकर भोजन भी करें, ताकि भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित हो सके।
विद्यालय में वाल पेंटिंग पर आवश्यक जानकारी स्पष्ट रूप से लिखी होने पर जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक की सराहना की। निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)