कांवड़ मार्ग पर हादसे को न्योता! बिना संकेतक और बैरिकेडिंग दौड़ रहे ट्रैक्टर

कांवड़ मार्ग पर हादसे को न्योता! बिना संकेतक और बैरिकेडिंग दौड़ रहे ट्रैक्टर

Aug 10, 2026 - 18:59
0 3
कांवड़ मार्ग पर हादसे को न्योता! बिना संकेतक और बैरिकेडिंग दौड़ रहे ट्रैक्टर

कांवड़ मार्ग पर हादसे को न्योता! बिना संकेतक और बैरिकेडिंग दौड़ रहे ट्रैक्टर

दिवाकर भार्गव, संवाददाता

 मछरेहटा/सीतापुर। कांवड़ यात्रा को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए कांवड़ मार्गों पर साफ-सफाई समेत आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद थाना संदना क्षेत्र के काकोरी गांव के पास सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर चल रहे सफाई अभियान में सुरक्षा मानकों की अनदेखी का मामला सामने आया है।

सड़क किनारे झाड़ियों और वनस्पतियों की सफाई के लिए ट्रैक्टर मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन मौके पर न तो पर्याप्त चेतावनी संकेतक लगाए गए हैं और न ही बैरिकेडिंग अथवा सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था दिखाई दे रही है। व्यस्त मार्ग पर वाहनों की आवाजाही के बीच सफाई मशीनों का संचालन राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बन सकता है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सफाई कार्य के दौरान सड़क पर पर्याप्त सावधानी नहीं बरती जा रही है। अचानक कोई वाहन सफाई मशीन या ट्रैक्टर के पास पहुंचने पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि डायल-112 की गाड़ियां भी इस मार्ग से गुजरती हैं, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।

कांवड़ यात्रा के दौरान इस मार्ग पर श्रद्धालुओं और वाहनों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। ऐसे में ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सफाई कार्य के दौरान तत्काल चेतावनी संकेतक, बैरिकेडिंग, रिफ्लेक्टर और सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था कराई जाए, ताकि संभावित हादसे को रोका जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User