सीएम योगी से मिले विधायक शशांक त्रिवेदी

महोली के विकास का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया बड़ागांव पावर हाउस से लेकर सड़कों के चौड़ीकरण तक, मुख्यमंत्री के सामने रखीं क्षेत्र की प्रमुख मांगें

Sep 02, 2026 - 21:44
0 4
सीएम योगी से मिले विधायक शशांक त्रिवेदी

सीएम योगी से मिले विधायक शशांक त्रिवेदी,

 महोली के विकास का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया बड़ागांव पावर हाउस से लेकर सड़कों के चौड़ीकरण तक, मुख्यमंत्री के सामने रखीं क्षेत्र की प्रमुख मांगें

  दीपेंद्र भदौरिया, ब्यूरो चीफ सीतापुर

लखनऊ। महोली विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर भाजपा विधायक शशांक त्रिवेदी ने राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की। विधायक ने मुलाकात के दौरान बड़ागांव पावर हाउस की मांग को प्रमुखता से उठाते हुए मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण सहित महोली की जनता से जुड़े कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का मुद्दा मुख्यमंत्री के सामने रखा। विधायक ने जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। क्षेत्र की विकास जरूरतों को लेकर हुई इस मुलाकात को महोली के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक द्वारा रखी गई मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई हैं। विधायक शशांक त्रिवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महोली विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं और समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सरकार के समक्ष उठाया जाता रहेगा। बड़ागांव पावर हाउस की मांग हो या बदहाल मार्गों का सवाल—महोली के विकास को लेकर विधायक ने सीएम के दरबार में सीधे उठाई आवाज। अब मुख्यमंत्री के भरोसे के बाद जनता को समाधान का इंतजार है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 1

Comments (0)

User