भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा का किया भव्य स्वागत

बरसात भी नही रोक पाई भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह

Sep 01, 2026 - 15:39
0 6
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा का किया भव्य स्वागत

हजारों कार्यकर्ताओं के साथ अभिषेक गुप्ता ने भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा का किया भव्य स्वागत

बरसात भी नही रोक पाई भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह

सीतापुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा के तीसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद सीतापुर प्रथम आगमन पर खैराबाद टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि नगरपालिका परिषद खैराबाद अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। अभिषेक गुप्ता ने पुष्प गुच्छ व पटका पहना कर अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर अभिषेक गुप्ता ने भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रेखा वर्मा को लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना सीतापुर और उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है। उनके अनुभव एवं मार्गदर्शन से प्रदेश और जिले में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User