अखंड युवा छात्र सभा की जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न, आकाश मिश्रा बने जिलाध्यक्ष
अखंड युवा छात्र सभा की जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न, आकाश मिश्रा बने जिलाध्यक्ष
अखंड युवा छात्र सभा की जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न, आकाश मिश्रा बने जिलाध्यक्ष
सीतापुर। अखंड युवा छात्र सभा उत्तर प्रदेश की जिला सीतापुर इकाई की जिला कार्यकारिणी बैठक में संगठन को मजबूत करने को लेकर मंथन किया गया। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष समेत जिला कार्यकारिणी के नवीन पदाधिकारियों की घोषणा की गई। कार्यक्रम में अखंड युवा छात्र सभा के संस्थापक अध्यक्ष नीतीश बाजपेयी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
बैठक में नवीन कार्यकारिणी की घोषणा संस्थापक अध्यक्ष की उपस्थिति में की गई। इस दौरान आकाश मिश्रा को जिलाध्यक्ष, लवकुश पांडेय को जिला प्रमुख, विवेक राठौर व विश्वास मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष, निखिल प्रताप सिंह को जिला मंत्री तथा अंश पांडेय, शरद सिंह और फैजल खान को जिला सह मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं अर्पित शुक्ला को जिला कॉलेज प्रमुख और नितिन सिंह को जिला सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया।
छात्रों के हित में आवाज उठाना संगठन का उद्देश्य
बैठक को संबोधित करते हुए संस्थापक अध्यक्ष नीतीश बाजपेयी ने कहा कि अखंड युवा छात्र सभा किसी राजनीतिक दल या पार्टी से जुड़ा संगठन नहीं है। संगठन का उद्देश्य छात्रों के हितों के लिए लगातार कार्य करना और उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाना है। उन्होंने कहा कि संगठन जैसे-जैसे मजबूत होगा, वैसे-वैसे नई ऊर्जा के साथ पूरे प्रदेश में छात्रों के बीच अपनी पहचान बनाएगा।
उन्होंने कहा कि छात्रों के हितों और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाना गलत नहीं है। छात्र समाज यदि अपनी समस्याओं और हितों की रक्षा के लिए आवाज उठा रहा है तो शासन-प्रशासन को उस पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अखंड युवा छात्र सभा छात्र हितों के लिए हर स्तर पर संघर्ष और सहयोग जारी रखेगी।
बैठक में नवीन पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारियां सौंपते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर नीरज सिंह, शिवा राठौर, श्रीकांत शुक्ला, अंकुर यादव, शुभ मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)