कच्ची सड़क पर जलभराव से ग्रामीण परेशान, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
कच्ची सड़क पर जलभराव से ग्रामीण परेशान, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
कच्ची सड़क पर जलभराव से ग्रामीण परेशान, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
अश्वनी कुमार मछरेहटा संवाददाता
मिश्रिख, सीतापुर। ग्रामपंचायत गंगापुर के ग्राम ग्रीसवल गंट में मुख्य कच्ची सड़क पर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ और पानी भर जाने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष मिश्रिख श्याम लाल भारती ने उपजिलाधिकारी मिश्रिख को ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि कच्ची सड़क पर हमेशा कीचड़ एवं पानी भरा रहता है। विशेष रूप से शुभम पुत्र राजेंद्र के घर से लेकर रामेश्वर के घर तक सड़क पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति बनी रहती है।
ग्रामीणों के अनुसार, सड़क के कुछ दूरी पर गड्ढा होने के कारण पानी की निकासी अवरुद्ध हो जाती है। इससे सड़क के नीचे बने मकानों में बारिश का पानी और कीचड़ भर जाता है, जिससे परिवारों को परेशानी उठानी पड़ती है। बरसात के समय करीब 80 मीटर तक सड़क जलमग्न हो जाती है।
ज्ञापन के माध्यम से सड़क को आवश्यकतानुसार ऊंचा करवाने तथा उचित जल निकासी की व्यवस्था कराकर सड़क निर्माण कार्य कराने की मांग की गई है। साथ ही एसडीएम से स्थल का शीघ्र निरीक्षण कर समस्या का स्थायी समाधान कराने का अनुरोध किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)