नेरी में डीएम का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री पर कार्रवाई के निर्देश

पिसावां के नेरी गांव में आयोजित वीएचएसएनडी (ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस) सत्र का औचक निरीक्षण

Aug 05, 2026 - 16:03
0 0
नेरी में डीएम का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री पर कार्रवाई के निर्देश

दीपेंद्र भदौरिया, ब्यूरो चीफ

सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने मंगलवार को विकास खंड पिसावां के नेरी गांव में आयोजित वीएचएसएनडी (ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस) सत्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एएनएम से गांव की जनसंख्या, टीकाकरण की स्थिति तथा वैक्सीनेशन किट एवं आइस बॉक्स का निरीक्षण किया। वैक्सीन के रखरखाव में अनियमितता मिलने पर एएनएम को कड़ी फटकार लगाते हुए सुधार के निर्देश दिए। साथ ही एक गर्भवती महिला से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक लिया और उसकी ब्लड जांच भी कराई।

निरीक्षण में एचआरपी रजिस्टर, बैठक रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों की जांच के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री के रजिस्टर में त्रुटियां और ड्यू लिस्ट में कमियां मिलने पर नाराजगी जताई गई। वैक्सीनेशन व्यवस्था में लापरवाही के चलते संबंधित एएनएम के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई तथा गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम की तैयारी न मिलने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि वीएचएसएनडी दिवस पर स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाएं शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से संचालित हों और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User