हिंदी दिवस पखवाड़ा के अवसर पर काव्योम फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘क्षितिज 5.0’ के अंतर्गत
हिंदी दिवस पखवाड़ा के अवसर पर काव्योम फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘क्षितिज 5.0’ के अंतर्गत
हिंदी दिवस पखवाड़ा के अवसर पर काव्योम फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘क्षितिज 5.0’ के अंतर्गत
दिनांक 5 सितंबर को सिधौली, जनपद सीतापुर स्थित अमरनाथ इंटर कॉलेज में विभिन्न साहित्यिक प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के प्रायोजक सिटीकार्ट (फ़ैमिली फ़ैशन स्टोर) हैं।
आयोजन के अंतर्गत निबंध लेखन, पोस्टर निर्माण, काव्यपाठ एवं ‘इज़हार’ (मुहावरों का मूक अभिनय) सहित कुल चार प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया और साहित्य तथा कला के विविध आयामों को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अमरनाथ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आदित्य त्रिपाठी एवं उप-प्रधानाचार्य शैलजा मिश्रा का महत्वपूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। काव्योम फ़ाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम में प्रतिनिधि के रूप में मानस बाजपेई और प्रत्युष शुक्ला की उपस्थिति रही ।
प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन हेतु प्रशांत प्रखर एवं शैलजा त्रिपाठी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उन्होंने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का विभिन्न निर्धारित मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन भी किया।
काव्यपाठ प्रतियोगिता का संचालन सत्यदेव सिंह द्वारा किया गया। उनके प्रभावी संचालन ने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं जीवंत बनाए रखा। कार्यक्रम की गतिविधियों एवं प्रतिभागियों के रचनात्मक क्षणों को कैमरे में संजोने का दायित्व शुभम वर्मा ने निभाया।
‘क्षितिज 5.0’ के माध्यम से काव्योम फ़ाउंडेशन द्वारा युवाओं को साहित्य, कला एवं संस्कृति से जोड़ने तथा उन्हें अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। सिधौली के अमरनाथ इंटर कॉलेज में आयोजित यह कार्यक्रम इसी उद्देश्य की दिशा में एक सार्थक पहल रहा, जिसने प्रतिभागियों में साहित्यिक चेतना, सृजनशीलता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित किया।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)