पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का प्रथम स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

मुख्य अतिथि पवन सिंह चौहान ने पत्रकारों की सुरक्षा और रोजगार को लेकर दिया भरोसा

Sep 05, 2026 - 23:14
0 1
पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का प्रथम स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का प्रथम स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

मुख्य अतिथि पवन सिंह चौहान ने पत्रकारों की सुरक्षा और रोजगार को लेकर दिया भरोसा

दीपेन्द्र भदौरिया ब्यूरो चीफ 

सीतापुर। लखनऊ के सहकारिता भवन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया पंजीकृत का प्रथम स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान रहे, जबकि अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा ने की। समारोह में उत्तर प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़, बिहार और ओडिशा समेत कई राज्यों से पत्रकार एवं संगठन पदाधिकारी पहुंचे।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत से हुआ। इसके बाद केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रताप तिवारी ने संगठन के गठन, उद्देश्यों और पत्रकारों की एकजुटता व सुरक्षा में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि पवन सिंह चौहान ने कहा कि पत्रकारिता जज्बे और जिम्मेदारी का नाम है। सीमित संसाधनों के बावजूद पत्रकार समाज की आवाज उठाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग पर कहा कि सरकार इस विषय पर गंभीरता से विचार कर रही है। पत्रकारों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने विभिन्न राज्यों के शिक्षित, स्किल्ड और नॉन-स्किल्ड युवाओं को सुरक्षित रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में संगठन के माध्यम से सहयोग का भरोसा दिया। पत्रकारों की टोल संबंधी समस्या को भी सरकार के समक्ष रखने की बात कही।

राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा ने संगठन के विस्तार और पत्रकारों के हित, सम्मान व सुरक्षा के लिए निरंतर संघर्ष का संकल्प दोहराया। प्रदेश अध्यक्ष राशिद खान चांद ने पत्रकारों से संगठन से जुड़ने की अपील की।

इस अवसर पर अरविंद दुबे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा नीलम वर्मा को महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सचिव सर्वेश कुमारी ने किया। समारोह का समापन पत्रकारों की एकजुटता और सुरक्षा के संकल्प के साथ हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User