सर्विलांस सेल प्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह को मिला इनाम, बने महमूदाबाद के नए कोतवाल
सर्विलांस सेल प्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह को मिला इनाम, बने महमूदाबाद के नए कोतवाल
सर्विलांस सेल प्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह को मिला इनाम, बने महमूदाबाद के नए कोतवाल
दीपेन्द्र भदौरिया ब्यूरो चीफ
सीतापुर। जिले में अपराध नियंत्रण और महत्वपूर्ण आपराधिक मामलों के खुलासे में सक्रिय भूमिका निभाने वाले निरीक्षक सत्येंद्र विक्रम सिंह को महमूदाबाद थाने की कमान सौंपी गई है। पुलिस विभाग की जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार उन्हें प्रभारी सर्विलांस सेल से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक थाना महमूदाबाद बनाया गया है। उनकी नई तैनाती को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के तौर पर देखा जा रहा है।
सत्येंद्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में सर्विलांस टीम ने जिले में कई मामलों के खुलासे में अहम भूमिका निभाई है। इनमें एटीएम चोर गिरोह का पर्दाफाश, अवैध गांजा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई समेत अन्य आपराधिक घटनाओं का अनावरण शामिल है। वहीं, जिले के बहुचर्चित पत्रकार हत्याकांड में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में भी सर्विलांस सेल की भूमिका चर्चा में रही है। अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के चलते निरीक्षक सत्येंद्र विक्रम सिंह की पहचान सक्रिय पुलिस अधिकारी के रूप में बनी है।
स्थानांतरण सूची के मुताबिक महमूदाबाद के प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह को पुलिस लाइन्स भेजा गया है। वहीं तालगांव के प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार शुक्ला को भी पुलिस लाइन्स स्थानांतरित किया गया है। पुलिस लाइन्स में तैनात निरीक्षक विश्वजीत सिंह को थाना तालगांव का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
महमूदाबाद की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अब सत्येंद्र विक्रम सिंह के सामने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था मजबूत रखने और लंबित मामलों के निस्तारण की चुनौती होगी।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)