लक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक्स पर ‘लक्ष्मी’ का संकट, आग में खाक हुई 13 लाख की पूंजी

लक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक्स पर ‘लक्ष्मी’ का संकट, आग में खाक हुई 13 लाख की पूंजी को

Sep 07, 2026 - 09:54
0 12
लक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक्स पर ‘लक्ष्मी’ का संकट, आग में खाक हुई 13 लाख की पूंजी
लक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक्स पर ‘लक्ष्मी’ का संकट, आग में खाक हुई 13 लाख की पूंजी
लक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक्स पर ‘लक्ष्मी’ का संकट, आग में खाक हुई 13 लाख की पूंजी

लक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक्स पर ‘लक्ष्मी’ का संकट, आग में खाक हुई 13 लाख की पूंजी

दीपेन्द्र भदौरिया जिला ब्यूरो सीतापुर

सीतापुर में शॉर्ट सर्किट ने एक दुकानदार की वर्षों की मेहनत को पलभर में राख कर दिया। हरदोई चुंगी से नवीन चौक जाने वाले मार्ग पर गौशाला के पास स्थित लक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक्स में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि दुकान से निकलती लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया।

दुकानदार रंजीत रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। इसी दौरान पड़ोसी दुकानदार ने उन्हें फोन कर आग लगने की सूचना दी। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

लेकिन तब तक दुकान में रखा करीब 12 से 13 लाख रुपये का विद्युत और इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो चुका था। वायर, पंखे, स्विच, स्टेबलाइजर, बल्ब से लेकर ग्राहकों का रखा घरेलू सामान तक आग की भेंट चढ़ गया। गल्ले में रखे करीब 6 से 7 हजार रुपये नकद भी जल गए।

रंजीत का कहना है कि इसी दुकान से उनके परिवार का भरण-पोषण होता था। वहीं चार से पांच कारीगरों के परिवारों की रोजी-रोटी भी इसी कारोबार से जुड़ी थी। दुकान जलने के बाद उनके सामने परिवार चलाने के साथ ही कारीगरों की आजीविका का भी संकट खड़ा हो गया है।

पीड़ित व परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

हालांकि दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे आसपास की दुकानों को बचा लिया गया। पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कराकर आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने की गुहार लगाई है।

लक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक्स पर आग का संकट ऐसा टूटा कि दुकान की ‘लक्ष्मी’ ही राख हो गई।

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 0

Comments (0)

User