क्षत्रिय समाज की मासिक बैठक में सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती पर जोर
क्षत्रिय समाज की मासिक बैठक में सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती पर जोर
क्षत्रिय समाज की मासिक बैठक में सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती पर जोर
मिथिलेश शुक्ला
हरगांव/सीतापुर। हरगांव विकास खंड की ग्राम पंचायत कसहा में ब्रह्म बाबा के स्थान पर क्षत्रिय समाज की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन अनिल सिंह ने किया, जबकि अध्यक्षता वीरपाल सिंह ने की। कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।बैठक के दौरान सामाजिक एकता, संगठन को मजबूत करने तथा समाज के हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज के लोगों से आपसी भाईचारा और एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। साथ ही शिक्षा को बढ़ावा देने तथा युवाओं को समाज के विकास एवं रचनात्मक कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल करने पर जोर दिया गया।बैठक में सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने, समाज को संगठित रखने और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देने पर भी विशेष बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर सकारात्मक दिशा में कार्य करना आवश्यक है।
इस अवसर पर श्री राम क्षत्रिय सेना के जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह, समर बहादुर सिंह, अंकित सिंह, विद्यार्थ सिंह, प्रदीप सिंह, विजय सिंह, प्रमोद सिंह, सोनू सिंह, अनिल सिंह, विश्वनाथ सिंह, अशोक सिंह, सुर्जपाल सिंह, रमन सिंह, हर्ष सिंह, राकेश सिंह, दलजीत सिंह, दीपू सिंह, सतेंद्र प्रताप सिंह,उदयवीर सिंह, अशोक कुमार सिंह, धीरेन्द्र सिंह, कपिल सिंह, अवधेश सिंह, राहुल सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)