गृहकलह में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में मचा हड़कंप

वारदात के बाद खुद डायल-112 पर फोन कर दी हत्या की सूचना, आरोपी पति हिरासत में

Sep 06, 2026 - 21:50
0 0
गृहकलह में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में मचा हड़कंप

गृहकलह में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में मचा हड़कंप

वारदात के बाद खुद डायल-112 पर फोन कर दी हत्या की सूचना, आरोपी पति हिरासत में

दीपेंद्र भदौरिया, ब्यूरो चीफ

सीतापुर। मछरेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम रमवापुर में घरेलू विवाद ने सोमवार को उस समय खूनी रूप ले लिया, जब एक पति ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी पति ने कथित तौर पर खुद डायल-112 पर फोन कर पुलिस को पत्नी की हत्या किए जाने की सूचना दी।

पुलिस के अनुसार रमवापुर निवासी राजेश कुमार पुत्र विश्राम लाल का अपनी पत्नी किरण (32) से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि सोमवार को गृहकलह के दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी दौरान राजेश ने कथित तौर पर लाठी-डंडों से किरण के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। गंभीर चोटों के चलते किरण की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मछरेहटा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस की फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी पति राजेश कुमार को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गांव में फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है और मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गृहकलह में हुई इस हत्या से रमवापुर गांव में मातम और दहशत का माहौल है। पुलिस अब हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और घटनाक्रम की कड़ियों को जांच के जरिए जोड़ने में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User