मानपुर में पुलिस की बड़ी सफलता, दो हिस्ट्रीशीटर समेत तीन गिरफ्तार; तीन घटनाओं का खुलासा
मानपुर में पुलिस की बड़ी सफलता, दो हिस्ट्रीशीटर समेत तीन गिरफ्तार; तीन घटनाओं का खुलासा
मानपुर में पुलिस की बड़ी सफलता, दो हिस्ट्रीशीटर समेत तीन गिरफ्तार; तीन घटनाओं का खुलासा
दीपेंद्र भदौरिया, ब्यूरो चीफ
सीतापुर। चोरी और नकबजनी की घटनाओं के खुलासे में मानपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। पुलिस ने दो हिस्ट्रीशीटर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पायल, बिछिया, अंगूठी, नथुनी समेत आभूषण और 15,100 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक बरामदगी के आधार पर चोरी से जुड़े तीन मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में बौरा उर्फ हरीश पुत्र कल्लू, निवासी रमपुरवा मजरा रामपुर घेरवा, फरमान पुत्र उस्मान, निवासी भुइलाकला और उस्मान पुत्र फिदा हुसैन, निवासी भुड़कुड़ी, थाना मानपुर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार बौरा उर्फ हरीश हिस्ट्रीशीटर संख्या 0171-A और फरमान हिस्ट्रीशीटर संख्या 03-A है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन जोड़ी पायल और 12 बिछिया सफेद धातु की, एक अंगूठी सफेद धातु की, दो नथुनी पीली धातु की तथा 15,100 रुपये नकद बरामद करने की बात कही है। बरामदगी के बाद थाना मानपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 152/2026, 161/2026 और 164/2026 में धारा 317(2) बीएनएस जोड़ी गई है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक बौरा उर्फ हरीश के खिलाफ मानपुर, बिसवां, सदरपुर, कमलापुर, सिधौली और अटरिया थानों में डकैती, लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत 17 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें कई मामले पुराने हैं, जबकि तीन मुकदमे वर्ष 2026 में मानपुर थाने में दर्ज हुए हैं।
वहीं फरमान के खिलाफ मानपुर, बिसवां और कमलापुर थानों में चोरी, बरामदगी और आर्म्स एक्ट से संबंधित सात मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। तीसरे आरोपी उस्मान के खिलाफ खैराबाद, मछरेहटा, तालगांव और रेउसा थानों में आठ मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। इनमें चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं से संबंधित मामले शामिल हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बिसवां हर्षित चौहान के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कबीर अहमद खां, हेड कांस्टेबल शिवशंकर, हेड कांस्टेबल रमेश यादव, कांस्टेबल बब्लू, उपदेश कुमार और शुभम पाल शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों से हुई बरामदगी के आधार पर संबंधित चोरी और नकबजनी की घटनाओं का अनावरण किया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)