तिरंगे के रंग में रंगा सीतापुर, प्रभारी मंत्री मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

तिरंगे के रंग में रंगा सीतापुर, प्रभारी मंत्री मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

Aug 13, 2026 - 18:32
0 2
तिरंगे के रंग में रंगा सीतापुर, प्रभारी मंत्री मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

तिरंगे के रंग में रंगा सीतापुर, प्रभारी मंत्री मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

दीपेंद्र भदौरिया, ब्यूरो चीफ

सीतापुर। राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को मजबूत करने तथा आमजन में देशप्रेम का संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद सीतापुर में तिरंगा यात्रा-2026 का भव्य आयोजन किया गया। यात्रा में उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, बिसवां विधायक निर्मल वर्मा, महमूदाबाद विधायक आशा मौर्य, सिधौली विधायक मनीष रावत, महोली विधायक शशांक त्रिवेदी, जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर., मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, सीतापुर से हुआ। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में प्रतिभाग किया। यात्रा निर्धारित मार्ग से होते हुए लालबाग चौराहे पहुंची। पूरे मार्ग पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का उत्साह दिखाई दिया।

लालबाग चौराहे पर प्रभारी मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा देशहित में अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया गया।

प्रभारी मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि तिरंगा देश के गौरव, स्वाभिमान, एकता और राष्ट्रीय पहचान का प्रतीक है। ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत करने के साथ उन्हें देश के प्रति जिम्मेदारियों का बोध कराते हैं।

जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने कहा कि तिरंगा यात्रा का आयोजन पूरे उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में हुआ। जिला प्रशासन द्वारा यात्रा को सफल एवं व्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User